Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने शुरू कर दिया है ये अभियान, इन्हें फ्री में मिल रहा है ये लाभ | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने शुरू कर दिया है ये अभियान, इन्हें फ्री में मिल रहा है ये लाभ | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश में पशुधन संरक्षण को एक नया आयाम देने के लिए भजनलाल सरकार अपने स्तर पर आवश्यक कदम उठा रही है। इसी के तहत पशुपालकों के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए एवं उन्हें आर्थिक संबल प्रदान किए जाने हेतु मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य में 21 लाख पशुओं का निःशुल्क बीमा करने का लक्ष्य है।

पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए बीमा का काम प्रारंभ हो गया है। इस वर्ष का पहला बीमा सोमवार को अजमेर जिले के जीरोता गांव की सुरता देवी की दो भैंसों का किया गया।

जन आधार पर दिया जा रहा है लाभ

सोमवार से प्रदेश के हर राजस्व गांव में योजना बनाकर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे अधिकतम पशुपालक प्रारंभिक चरण में ही योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। इस वर्ष एक पशुपालक एक जन आधार पर दो गाय, दो भैंस अथवा एक गाय और एक भैंस, 10 ऊंट तथा 10 भेड़ या 10 बकरियों का निःशुल्क बीमा करवा सकता है। पशुपालक शिविरों से पूर्व या शिविरों के दौरान भी स्वयं पंजीकरण कर सकेंगे।

इसके लिए मंगला पशु बीमा योजना 25-26 का मोबाइल एप लॉन्च किया गया है जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस एप के माध्यम से जन आधार का उपयोग कर पशुओं का पंजीकरण कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है। पशुपालक ई- मित्र के माध्यम से भी 30 रुपए की राशि अदा कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News