Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Rajasthan: भाया की जीत के बाद बेनीवाल का बड़ा बयान, कहा-सत्ता में बैठे कई लोग कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के साथ… | Parmarth TV

Rajasthan: भाया की जीत के बाद बेनीवाल का बड़ा बयान, कहा-सत्ता में बैठे कई लोग कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के साथ… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया को मिली जीत के बाद आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नरेश मीणा को भी लगभग 55 हजार मत मिलने पर प्रदेश में तीसरे मोर्चे को लेकर भी बड़ी बात कही है।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में शुक्रवार को एक्स के माध्यम से कहा कि 2024 में 7 विधानसभा सीटों पर हुए उप -चुनाव में कांग्रेस पार्टी की 6 सीटों पर हार हुई जिसमें से खींवसर सहित 4 सीटों पर कांग्रेस पार्टी की जमानत जब्त हुई और आज अंता विधानसभा क्षेत्र के उप- चुनाव के परिणाम में तीसरे मोर्चे के उम्मीदवार नरेश मीणा ने लगभग 55 हजार मत लेकर यह स्पष्ट कर दिया कि जब हाड़ौती आंचल में भी तीसरे मोर्चे ने स्थापित दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को कड़ी चुनौती दी है तो आने वाले समय में राजस्थान की जनता तीसरे मोर्चे को बड़ा आशीर्वाद देगी, क्योंकि तीसरा मोर्चा मजबूती से उभर रहा है, साथ ही तीसरे मोर्चे के प्रत्याशी मात्र 100 वोटों के लगभग ही भाजपा से पीछे रहे है।

इस उपचुनाव के परिणाम ने जहां सत्ता धारी दल को आईना दिखाया, वहीं यह भी साबित कर दिया कि भाजपा का एक धड़ा इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के साथ खड़ा था तथा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ने भी धनबल से यह चुनाव जीता है।

राजस्थान में तीसरे मोर्चे के दल आने वाले सभी चुनाव मजबूती से लड़ेंगे
इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार की बड़ी रकम पकड़े जाने और निर्वाचन से जुड़े अफसरों के संज्ञान में यह जानकारी आने के बावजूद सत्ता धारी दल चुप रहा, इससे यह भी स्पष्ट होता है कि सत्ता में बैठे कई लोग कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के साथ खड़े थे। राजस्थान में तीसरे मोर्चे के दल दलित,शोषित और पिछड़े वर्ग सहित सभी वर्गों को साथ लेकर मजबूती से आने वाले सभी चुनाव लड़ेंगे।

PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News