Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Kisan Samman Nidhi Yojana: रक्षा बंधन से पहले जारी हुई हुए ये किस्त, किसानों के खाते में आए पैसे | Parmarth TV LPG Cylinder Price: प्रमुख शहरों में आज एलपीजी सिलेंडर के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV नितिन नबीन ने नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान, Vasundhara Raje बनीं उपाध्यक्ष, Satish Poonia को मिला महासचिव का पद | Parmarth TV शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 78 हजार अंक से नीचे फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आरएसएस और उनकी विचारधारा का वंदे मातरम से कभी कोई नाता ही नहीं रहा: Gehlot | Parmarth TV Gold and Silver Prices: चांदी 2,531 रुपए हुई महंगी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम, ये है ताजा भाव | Parmarth TV 23 अगस्त तक जरूर ही करवा लें ये काम, नहीं तो महंगा मिलेगा LPG cylinder | Parmarth TV अमेरिकी सैनिकों को मारने-पकड़ने पर इतना इनाम देगा ईरान, सेना के कमांडर-इन-चीफ ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV National Weather Forecast:19 राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून का प्रभाव | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस के बाद भी नहीं मिली राहत, आज इतनी तय कर दी गई हैं कीमतें | Parmarth TV

Rajasthan: मंत्रिमण्डल बैठक में ले लिए हैं ये महत्वपूर्ण निर्णय, विशेष योग्यजन, कार्मिक-पेंशनर्स कल्याण… | Parmarth TV

Rajasthan: मंत्रिमण्डल बैठक में ले लिए हैं ये महत्वपूर्ण निर्णय, विशेष योग्यजन, कार्मिक-पेंशनर्स कल्याण… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सीएम कार्यालय में मंत्रिमण्डल बैठक आयोजित की गई। मंत्रिमण्डल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गए हैं। इसमें राजस्थान इण्डस्ट्रियल डवलपमेंट पॉलिसी का अनुमोदन किया है। वहीं विशेष योग्यजन, कार्मिक-पेंशनर्स कल्याण, ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि तथा औद्योगिक विकास के संबंध में अहम निर्णय लिए गए। बैठक में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान, मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान तथा प्रदेश में पेयजल एवं बिजली आपूर्ति सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।


उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत एवं ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने पत्रकार वार्ता में सरकार की ओर से लिए गए निर्णयों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 4जी- ग्रीन, गवर्नेंस, ग्रोथ और ग्लोबलाइजेशन के चार रणनीतिक स्तंभों पर आधारित राजस्थान इण्डस्ट्रियल डवलपमेंट पॉलिसी का प्रमुख लक्ष्य राज्य की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2028-29 तक 350 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है। इस नीति के अंतर्गत प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल औद्योगिक उत्पादन, अक्षय ऊर्जा तथा सर्कुलर इकोनॉमी को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

रीको एवं नॉन रीको क्षेत्रों में सीईटीपी की स्थापना के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी

उन्होंने बताया कि नीति के माध्यम से रीको एवं नॉन रीको क्षेत्रों में सीईटीपी की स्थापना के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी तथा नए इंट्रीग्रेटेड रिसोर्स रिकवरी पार्कों की स्थापना भी की जाएगी। डीएमआईसी कॉरिडोर में नोड आधारित औद्योगिक पार्कों के विकास का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। फास्ट ट्रेक अप्रूवल्स, लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी, सीईटीपी एवं प्लग एण्ड प्ले सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।


राज्य में विश्वस्तरीय औद्योगिक ढांचे के निर्माण के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाई जाएगी

मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बताया कि नीति के जरिए राज्य में विश्वस्तरीय औद्योगिक ढांचे के निर्माण के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। एमएसएमई, ओडीओपी तथा एक्सपोर्ट को और अधिक प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। नवीन तकनीकों पर आधारित उद्योग जैसे सेमी कण्डक्टर, डाटा सेंटर, जी.सी.सी. एवं डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ जैम्स एंड ज्वैलरी, टैक्सटाइल, टूरिज्म, हैण्डीक्राफ्ट, एग्रो प्रोसेसिंग, डेयरी तथा लॉजिस्टिक्स इत्यादि को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किये जाएंगे। यह नीति रिसर्च एण्ड डवलपमेंट, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर केन्द्रित है, जिससे प्रदेश में निवेश और स्वदेशी उत्पादन बढ़ेगा।

PC: dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News