Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने ये बड़ा हादसा हुआ है। खबरों के अनुसार, इस सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि हादसा मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर रायसर के पास हुआ है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालांकि अभी मृतकों की पहचान नहीं हुई है। पुलिस जानकारी में जुटी हुई है। कार मनोहरपुर से दौसा की ओर जा रही थी। इस हादसे के कारण्नो हाइवे पर लग गया है। लोगों को भी मौके पर जमा हो गई है।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







