Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV

Rajasthan: रजनीश और संदीप के खिलाफ जबरन वसूली का मुकदमा दर्ज होने पर जूली ने किरोड़ी लाल से की इस्तीफे की मांग | Parmarth TV

Rajasthan: रजनीश और संदीप के खिलाफ जबरन वसूली का मुकदमा दर्ज होने पर जूली ने किरोड़ी लाल से की इस्तीफे की मांग | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कृषि विभाग के कर्मचारी रजनीश और संदीप के खिलाफ सीकर के सदर पुलिस थाने में जबरन वसूली का मुकदमा दर्ज होने पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल को निशाने पर लिया है। इस मामले में उन्होंने किरोड़ी लाल से इस्तीफा देने की मांग की है।

कांग्रेस नेता जूली ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि अब क्या बचा है.. कृषि मंत्री किरोड़ी लाल जी? इस्तीफा दीजिए। सीकर में संदीप पर आपके नाम से लाखों की उगाही का आरोप लगा, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, लेकिन आपने बचाने की कोशिश की। अब संदीप का नाम एसीबी की जांच में सामने आ गया है। आपके करीबी गिरफ्तार बीज निगम के पूर्व डायरेक्टर जुगल किशोर विश्नोई की कथित बातचीत में साफ कहा जा रहा है.. "संदीप वाले लफड़े से सारा मामला उजागर हो गया।" "गंगानगर वाला पेमेंट मंत्री जी को कुछ नहीं आया।" मीडिया के सामने जिस टीम (संदीप और रजनीश) आप पीठ थपथपा रहे थे, क्या ये संदीप इस पूरे उगाही तंत्र में एक और सबसे अहम किरदार है?

जूली ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल ये है कि सीकर में उगाही के आरोपी संदीप के पकड़े जाने और एफआईआर दर्ज होने के बाद भी मंत्री जी उसके बचाव में क्यों उतरे? खुद मंत्री जी ने सार्वजनिक रूप से कहा था "सीकर में हमारी टीम (संदीप व रजनीश) ने पूरी निष्ठा से कार्य किया है।" आज संदीप का नाम करोड़ों के रिश्वतकांड की जांच में सामने आ रहा है और मंत्री जी के इशारे पर संदीप को छुड़ाने वाले जुगल किशोर स्वयं जेल पहुंच चुके हैं। पहले छापेमारी, फिर सेटिंग, उगाही, एफआईआर, गिरफ्तारियां और अब कॉल रिकॉर्डिंग में सब कुछ स्पष्ट हो चुका है।

मुख्यमंत्रीभजनलाल शर्मा को बर्खास्त करना चाहिए
उन्होंने कहा कि किरोड़ी जी कृषि मंत्री के पद पर बने रहने का आप नैतिक अधिकार खो चुके हैं। अब सफाइयों का नहीं, जवाबदेही का समय है। अगर जरा सी भी नैतिकता बची है तो तत्काल इस्तीफा दीजिए। नहीं तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बर्खास्त करना चाहिए।

PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News