Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Rajasthan : राजधानी जयपुर की दुआ अदालत को बम से उड़ने की मिली धमकी, कामकाज हुआ ठप  | Parmarth TV

Rajasthan : राजधानी जयपुर की दुआ अदालत को बम से उड़ने की मिली धमकी, कामकाज हुआ ठप  | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भारत और पाकिस्तान के तनाव के बाद से राजस्थान में अलग-अलग जगह पर बम की धमकी का सिलसिला पड़ता जा रहा है। IPl मैचों के दौरान भी इस तरह के धमकी भरे मेल प्रशासन को मिले थे। अब एक बार फिर से राजस्थान की राजधानी जयपुर के दो अदालतों को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। Mel मिलने के तुरंत बाद दोनों अदालत परिसरों को खाली कराया गया और बम डिस्पोजल स्क्वॉड भी मौके पर पहुंच गया और तलाशी शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान उन्हें कुछ भी संदिग्ध वस्तु हासिल नहीं हुई जिसके कारण इस धमकी को फर्जी माना गया। हालांकि इसके कारण दोनों अदालतों के कामकाज ठप हो गया।

फैमिली कोर्ट और मेट्रो कोर्ट के लिए आई थी धमकी

जानकारी के अनुसार यह धमकी भरा ईमेल कल ही आया था लेकिन कल महाराणा प्रताप जयंती की छुट्टी होने के कारण स्टाफ ने आज मेल खोल कर देखा। मेल देखने के बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई और अफरा तफरी में जांच शुरू कर दी गई। मेल में लिखा हुआ था कि जयपुर शहर की फैमिली कोर्ट और मेट्रो कोर्ट को आज यानी शुक्रवार को दोपहर से 3:00 बजे के करीब बम से उड़ा दिया जाएगा। इतना ही नहीं ईमेल में यह भी लिखा हुआ था कि दोनों अदालतों को आईईडी ब्लास्ट के जरिए उड़ाया जाएगा। मेल को पढ़े जाने के बाद तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी गई और फिर पुलिस ने अदालत कैंपस को खाली करा कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।

घंटे चली तलाशी, लेकिन सबकुछ सामान्य

ईमेल को पढ़ने के बाद पुलिस ने घंटे दोनों कोर्ट खाली करवा कर तलाशी अभियान चलाया लेकिन उनके हाथ में कुछ भी नहीं मिला। बता दें कि बीते कुछ समय से धमकी भरा मेल आने का सिलसिला काफी तेज हो गया है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की बात करें तो इसी महीने 8 दिनों में 6 बार धमकी भरे ईमेल किए गए थे। इसी तरह जयपुर जिले के अलग-अलग कलेक्टर ऑफिस को भी बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए प्राप्त हो चुकी है। यहां तक की प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम भजनलाल शर्मा को भी धमकी दी जा चुकी है। फिलहाल कोर्ट को बम से उड़ाने के मामले की जांच चल रही है और पुलिस का कहना है कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

PC : Amarujjala

Parmarth TV

Trending News