Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा को बेईमान और बेशर्म करार दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान के बाद राजस्थान की सियासत गरमा गई है, शिक्षा मंत्री के बयान पर विवाद के बाद कांग्रेस ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निंदा की।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस की निंदा के बाद दिलावर अपने बयान पर कायम हैं और उन्होने इसे दोहराया। मंत्री ने कहा कि ऐसी बात कोई महामूर्ख ही कर सकता है, जिस समझदार आदमी में दो कौड़ी की भी समझ होगी, वो ऐसी बात नहीं कर सकता। जबकि किरोड़ी लाल मीणा पर लग रहे आरोपों के बीच कृषि मंत्री का समर्थन किया।
दिलावर ने वैश्या और पतिव्रता वाले बयान पर कहा कि ये कहावत है, कोई इस प्रकार की चर्चा करता है तो मैं समझता हूं कि इसमें कोई गलत बात नहीं है। क्योंकि कोई वैश्या पतिव्रता नारी पर आरोप लगाए तो इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा।
pc- ndtv raj
Parmarth TV







