Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

Union Cabinet: मोदी कैबिनेट में बदलाव के आसार, धर्मेंद्र प्रधान सहित इन नेताओं की जा सकती हैं… | Parmarth TV

Union Cabinet: मोदी कैबिनेट में बदलाव के आसार, धर्मेंद्र प्रधान सहित इन नेताओं की जा सकती हैं… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले केंद्रीय कैबिनेट में जल्द फेरबदल की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रपति से मुलाकात हो चुकी हैं और उनके बाद गृहमंत्री शाह भी राष्ट्रपति से मिल चुके हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं की जल्द ही कैबिनेट में बदलाव हो सकता है। इसे लेकर तारीख या नाम अब तक स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन अटकलें हैं कि इस बार सरकार से कई मंत्रियों की जिम्मेदारी बदली जा सकती है।

इनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी बताया जा रहा है। चर्चाओं में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम भी चल रहा है, लेकिन उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नई टीम का ऐलान किया है। मिशन-2027 के चलते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम का आकार बढ़ाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री के कुल छह पद बढ़ गए हैं।वहीं नई टीम में 60 फीसदी नए चेहरों को शामिल किया गया है।

खबरों की माने तो केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकते है। एक न्यूज रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर गाज गिर सकती है। वहीं, मंत्री हरदीप पुरी की जगह सिख या पंजाब से किसी नेता को अन्य विभाग में भी लाया जा सकता है। खास बात है कि प्रधान पेपर लीक को लेकर विपक्ष की आलोचना का सामना कर रहे हैं और उनके खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं। निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी और मनोहर लाल खट्टर के विभाग भी बदले जा सकते हैं। लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे को बड़ा पद दिया जा सकता है। वह महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा को भी बड़ी जिम्मेदारी देने की अटकलें हैं। फिलहाल, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। साथ ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और टीएमसी छोड़कर आए सुखेंदु शेखर रे भी शामिल किए जा सकते हैं।

pc- aaj tak

Trending News