Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR की चर्चा, क्या ग्राहकों को देना होगा चार्ज? समझें पूरा हिसाब | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से मुंबई तक, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Gehlot ने अब पुलिस-प्रशासन को लिया निशाने पर, कहा-ऐसी गुंडागर्दी, दबंगई और छापामारी मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने की 21 किलोमीटर की गोवर्धन परिक्रमा | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने की 21 किलोमीटर की गोवर्धन परिक्रमा | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर गिरिराज जी की शरण में नतमस्तक होकर गोवर्धन परिक्रमा की। इस बात की जानकारी सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से भी दी है। उन्होंने कहा कि पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर गिरिराज जी की शरण में नतमस्तक होकर गोवर्धन परिक्रमा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबा गिरिराज जी की कृपा से राजस्थान में सुख, समृद्धि और जनकल्याण का पथ सदैव प्रशस्त रहे। गिरिराज जी की पावन परिक्रमा के दौरान दानघाटी और मानसी गंगा में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात हुई, उनका स्नेह व अभिवादन स्वीकार किया।

21 किलोमीटर की गोवर्धन जी की पवित्र परिक्रमा का शुभारंभ
भजनलाल ने बुधवार को कहा कि पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर श्रीनाथ जी के दिव्य मंदिर से 21 किलोमीटर की गोवर्धन जी की पवित्र परिक्रमा का शुभारंभ किया और जतीपुरा स्थित मुखारविंद के दर्शन कर पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

गिरिराज जी के श्री चरणों में प्रार्थना की
सीएम भजनलाल ने इस संबंध में कहा कि गिरिराज जी के श्री चरणों में प्रार्थना है कि राजस्थान प्रदेश का चहुँमुखी विकास, जन-जन का कल्याण और समस्त प्रदेशवासियों में नवीन ऊर्जा का संचार निरंतर बना रहे। बाबा गिरिराज जी का दिव्य आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बरसता रहे और उनकी अनुकंपा से प्रदेश की धरती सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण रहे। खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज सुबह दस बजे जयपुर आने का कार्यक्रम है। वह यहां पर कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

 


Parmarth TV

Trending News