Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा आज प्रदेश के लोगों को देने जा रहे हैं ये बड़ी सौगातें, किसानों को मिलेगा खास उपहार | Parmarth TV

Rajasthan:  सीएम भजनलाल शर्मा आज प्रदेश के लोगों को देने जा रहे हैं ये बड़ी सौगातें, किसानों को मिलेगा खास उपहार | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज फिर से प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बांसवाड़ा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह में ये सौगात देंगे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य स्तरीय समारोह में कृषि विभाग की पॉलीहाउस, सौर ऊर्जा पंप संयंत्र, गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना, तारबंदी और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत लाभार्थी किसानों को अनुदान राशि के प्रतीकात्मक चेक वितरण करेंगे।

सीएम भजनलाल शर्मा इस दौरान पपीता उत्कृष्टता केन्द्र बहरावण्डा (दौसा), मधुमक्खी पालन उत्कृष्टता केन्द्र देवड़ावास (टोंक) के भवन निर्माण कार्य का वर्चुअल शिलान्यास तथा उद्यानिकी ग्राह्य परीक्षण केन्द्र खेमरी (धौलपुर) के भवन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। साथ ही, लाभार्थियों को सरस बूथ आवंटन पत्र का वितरण करेंगे तथा पीडीसीएस आवंटन पत्र एवं सरस मिनी मार्ट आवंटन पत्र भी सौपेंगे।

आपको बात दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वाराणसी, उत्तरप्रदेश से किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करेंगे। इस आयोजन से राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा बांसवाड़ा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह के जरिए जुड़ेंगे।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News