Parmarth TV
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की ओर से आज 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम जारी किया है। इस बार राजस्थान दसवीं बोर्ड में 94.23 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें से छात्राओं का 94.20% और छात्रों को 93.63% परिणाम रहा। 10वीं कक्षा के साथ ही 5वीं और 8वीं बोर्ड के परिणाम भी जारी हो गए हैं। राजस्थान बोर्ड का 8वीं का परिणाम 97.01 प्रतिशत रहा, वहीं 5वीं का परिणाम 97.75 प्रतिशत घोषित किया गया है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग की ओर से परिणाम जारी करने से पहले ही पूरी तैयारी कर ली थी। वर्ष 2026 में राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं। बोर्ड ने 6195 केंद्रों पर विषयवार 175 विषयों की परीक्षा कराई थी। राजस्थान बोर्ड की तरफ से इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की गई है। वहीं छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।
PC:bharat24live
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







