Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मोदी सरकार सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है: Ashok Gehlot | Parmarth TV क्या किराएदार को भी मिलता है गैस कलेक्शन, जान लें ये नियम | Parmarth TV Government Scheme: सरकार बेटियों की शादी के लिए दे रही है 30 हजार रुपए, जान लें आप | Parmarth TV Kanpur: दातों से देवर का प्राइवेट पार्ट काटने वाली भाभी गिरफ्तार, लगे 55 टांके…जोश जोश में भाभी को दे दिया था… | Parmarth TV हुंडई ने भारतीय बाजार में उतारा इंटेलिजेंट एसयूवी बेयॉन – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर Donald Trump ने नाॅर्वे को दी गाली, कहा-वह एक घटिया देश… | Parmarth TV इथेनॉल निर्माताओं ने बढ़ती लागत को लेकर जताई चिंता – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Rahul Gandhi अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में बरी | Parmarth TV चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 483 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV व्यापारियों से बोले Rahul Gandhi- मोदी जी से कहिए, ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा | Parmarth TV

Rajasthan Panchayat Elections: 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए मतदान शुरू, 6926 प्रत्याशी हैं मैदान में | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में  आज 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए  मतदान शुरू हो चुका है। मतदाताओं के पास शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग करने का मौका है। मतदान को लेकर सुबह से ही वोटर्स में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

पहले चरण के मतदान के तहत 85.07 लाख मतदाता 2081 सदस्यों के लिए 6926 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला तय करेंगे। इसका परिणाम 20 नवम्बर को आएगा।  इस बार प्रदेश में पंचायत चुनाव चार चरण में होना है। जयपुर में प्रथम चरण में चौमूं, दूदू, गोविंदगढ़, झोटवाड़ा, जोबनेर, किशनगढ़ रेनवाल, मौजमाबाद एवं सांभर पंचायत समितियों के 146 वार्डों तथा जिला परिषद के 22 वार्डों में मतदान हो रहा है। इन क्षेत्रों में कुल 797 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। प्रथम चरण में कुल 7 लाख 43 हजार 640 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 3 लाख 84 हजार 195 पुरुष तथा 3 लाख 59 हजार 445 महिला मतदाता शामिल हैं। 

23 अक्टूबर को ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा। 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा। इस प्रकार मतदान दलों को ईवीएम एवं बैलेट पेपर, दोनों माध्यमों से निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

यहां पर ईवीएम हुई खराब
अजमेर और अलवर के बूथ पर ईवीएम में खराबी की जानकारी सामने आई है। वहीं कोटड़ी तहसील की लसाड़िया ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 91 पर कंट्रोल यूनिट खराब होने से मतदान करीब सवा घंटे देरी से शुरू होने की जानकारी समाने आई है। 

PC: patrika

Parmarth TV

Trending News