Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Scheme: एक ही खतौनी में कई भाइयों के नाम होने पर भी सभी को मिलेगा योजना का लाभ, पूरी करनी होगी ये शर्तें | Parmarth TV जल्द ही खत्म होगी US-Iran जंग, इस समझौते पर हैं दोनों देश सहमत! इसका है इंतजार | Parmarth TV अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पत्नी के साथ पहुंचे आमेर, राजस्थानी अंदाज में किया स्वागत | Parmarth TV सोने और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें 5,100 रुपए तक बढ़ीं – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV क्या पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ने वाली है घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत? | Parmarth TV 15 साल बाद मॉन्कटन की संस्था ने खोला अपना निःशुल्क कपड़ों का भंडार | Parmarth TV Maharashtra: स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,754 रुपए महंगी हुई चांदी, इतने बढ़ गए है सोने के दाम, आज ये है रेट | Parmarth TV अभिनेता धर्मेंद्र के गांव नसराली का नौजवान कनाडा में बना जज | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर Rahul Gandhi ने फिर से साधा निशाना, कहा- महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: आज प्रदेश के इतने जिलों के लिए है आंधी-बारिश का अलर्ट, यहां पड़ रही है भीषण गर्मी | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: आज प्रदेश के इतने जिलों के लिए है आंधी-बारिश का अलर्ट, यहां पड़ रही है भीषण गर्मी | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। कही पर बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है तो दूसरी और प्रदेश के कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 43.4;C दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है।

वहीं पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में पारा 40 डिग्री के ऊपर होने के कारण यहां के लोग गर्मी का कहर झेल रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से जैसलमेर में 42.6;C, बाड़मेर में 42.0;C, फलौदी में 41.8;C और बीकानेर में 41.4;C तापमान रिकॉर्ड किया गया है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और जालौर जिलों में हीटवेव (लू) ने लोगों को झुलसा दिया है। राजधानी जयपुर में भी अधिकतम तापमान 41.0;C दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग की विभाग की ओर से आज प्रदेश के आठ जिलों आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। वहीं यहां पर अधिकतम तापमान 42;C और न्यूनतम तापमान 30;C तक रहने का अनुमान है।

2 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना

एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के मेल से अगले 3-4 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में थंडरस्टॉर्म गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीं 2 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बीकानेर और जोधपुर संभाग में आंधी की तीव्रता और बढ़ने की आशंका है।

PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News