Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Dotasra ने वीडियो शेयर कर सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- पार्षदों को मजबूरी में बस के शीशे तोड़कर… | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: आज से आने वाला है बड़ा बदलाव, बारिश के साथ ओले गिरने का है अलर्ट, दी गई है चेतावनी | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: आज से आने वाला है बड़ा बदलाव, बारिश के साथ ओले गिरने का है अलर्ट, दी गई है चेतावनी | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में आज से बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग की ओर इस संबंध में चेतावनी जारी की गई है। ये परिवर्तन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आएगा। इसी कारण आज से 20 मार्च के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कुदरत का दोहरा रूप देखने को मिलेगा। जहां चिलचिलाती धूप के बीच ही अचानक तेज मेघगर्जन, धूल भरी आंधी और बारिश का दौर शुरू होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव आज जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी के इलाकों में महसूस किया जाएगा। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादलों की गर्जना के साथ आज हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में इस दौरान फिलहाल मौसम साफ बना रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 19 और 20 मार्च को होगा चरम पर
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 19 और 20 मार्च को भी देखने को मिलेगा। इन दो दिनों में विक्षोभ अपने चरम पर होगा। इस दौरान जोधपुर और बीकानेर के साथ-साथ अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में भी मौसम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इस दौरान कई इलाकों में ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी
मौसम विभाग की ओर से आगामी मौसम परिवर्तन की संभावनाओं को देखते हुए किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। वहीं प्रशासन की ओर से किसानों से अपने अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की है। बारिश और ओलों से फसल को नुकसान हो सकता है।

PC: zeenews.india

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News