Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Rajasthan weather update: आज से बदलने वाला है प्रदेश का मौसम, जारी हुआ है ये अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan weather update: आज से बदलने वाला है प्रदेश का मौसम, जारी हुआ है ये अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोगों को भारी बारिश से राहत मिली हुई है। हालांकि प्रदेश में मौसम में बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 2 दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस जाने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

राजधानी जयपुर में आज 18 सितंबर तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है। प्रदेश में बारिश पर ब्रेक लगने के कारण फिर से तापमान में इजाफा होने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़ा है। इससे लोगों को गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। हालांकि लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। विभाग की ओर से बुधवार को को 9 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में 18 और 19 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है उनमें बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सलूम्बर और सवाईमाधोपुर शामिल हैं।

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से सोमवार को श्रीगंगानगर में सबसे अधिक तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 17.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदेश में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान

वहीं मौसम विभाग की ओर से राजधानी जयपुर में 26.9 डिग्री, पिलानी में 24.2 डिग्री, सीकर में 24.6 डिग्री, कोटा में 24.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 23.7 डिग्री, जोधपुर में 24.5 डिग्री, बीकानेर में 25.6 डिग्री, चूरू में 25.1 डिग्री श्री गंगानगर में 26.8 डिग्री, बाड़मेर में 25.7 डिग्री, जैसलमेर में 24.3 डिग्री, नागौर में 23.6 डिग्री, जालौर में 23.2 डिग्री, करौली में 26.3 डिग्री और दौसा में 26.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News