Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

दो लाख रुपए से ज्यादा के लेनदेन पर पैन कार्ड है जरूरी, नहीं तो… | Parmarth TV गुरुद्वारा नानक निवास रिचमंड ने थॉम्पसन की सिख सोसायटी को 25,000 डॉलर की आर्थिक सहायता दी | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश, 24 जून तक के लिए जारी हुआ मौसम का पूर्वानुमान | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी में भी छाई सुस्ती – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold and Silver Prices: यूएस-ईरान युद्ध विराम समझौते के बाद चांदी के 9,209 रुपए गिरे दाम, सोना भी हो गया है सस्ता | Parmarth TV राय अज़ीज़उल्ला ख़ान की पुस्तक का लोकार्पण | Parmarth TV Government Scheme: इन कर्मचारियों को मिलेगी 15000 रुपए की आर्थिक मदद, जान लें | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: ई-केवाईसी के अलावा ये काम पूरे होने पर ही मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ, जान लें | Parmarth TV ईरान के साथ समझौते के बाद जेडी वेंस का इजराइल को लेकर बड़ा बयान, कहा- इस समय पूरी दुनिया में डोनाल्ड ट्रंप… | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 17 राज्यों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का है अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: आज 7 जिलों में आंधी-बारिश का है अलर्ट, 5 जिलों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: आज 7 जिलों में आंधी-बारिश का है अलर्ट, 5 जिलों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। कहीं आंधी-बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है तो दूसरी ओर लू का कहर भी लोगों को झेलना पड़ रहा है। आज भी प्रदेश में मौसम का दोहरा रूप ही देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए प्रदेश के 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 5 जिलों में हीटवेव की चेतावनी भी जारी हुई है।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले दो-तीन दिन मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने से तापमान में इजाफा होगा। यहां पर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि होने की संभावना है। वहीं कई स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर आंधी, बारिश और बादल छाने की गतिविधियां बढ़ेगी। इससे प्री-मानसून गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। ये बदलाव  कुछ क्षेत्रों में तापमान में गिरावट ला सकता है।

गंगानगर में सबसे ज्यादा 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ

सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी का कारण बनी। गंगानगर में सबसे ज्यादा 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। वहीं जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और चूरू में भी पारा 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ है। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कोटा, उदयपुर और सीकर में भी पारा 40 डिग्री के आसपास  रिकॉर्ड हुआ है।

PC: hindi.news18

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

 


Parmarth TV

Trending News