Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV

Jaipur: अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत | Parmarth TV

Jaipur: अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। राजधानी के खोह नागोरियान इलाके में स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि अभी तक इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि आग में ज्यादातर लोग 80 से 90 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

इस संबंध में जिला कलेक्टर संदेश नायक ने जानकारी दी कि हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल में भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि यहां लिक कॉलोनी में स्थित एक रिहाइशी मकान के भीतर अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी।

PC:tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News