Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज दोनों ईंधनों के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV दो लाख रुपए से ज्यादा के लेनदेन पर पैन कार्ड है जरूरी, नहीं तो… | Parmarth TV गुरुद्वारा नानक निवास रिचमंड ने थॉम्पसन की सिख सोसायटी को 25,000 डॉलर की आर्थिक सहायता दी | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश, 24 जून तक के लिए जारी हुआ मौसम का पूर्वानुमान | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी में भी छाई सुस्ती – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold and Silver Prices: यूएस-ईरान युद्ध विराम समझौते के बाद चांदी के 9,209 रुपए गिरे दाम, सोना भी हो गया है सस्ता | Parmarth TV राय अज़ीज़उल्ला ख़ान की पुस्तक का लोकार्पण | Parmarth TV Government Scheme: इन कर्मचारियों को मिलेगी 15000 रुपए की आर्थिक मदद, जान लें | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: ई-केवाईसी के अलावा ये काम पूरे होने पर ही मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ, जान लें | Parmarth TV ईरान के साथ समझौते के बाद जेडी वेंस का इजराइल को लेकर बड़ा बयान, कहा- इस समय पूरी दुनिया में डोनाल्ड ट्रंप… | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 14 April 2026: मेष, वृषभ और मकर राशियों के प्रेम संबंधों में बढ़ेगी नजदीकियां, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 14 April 2026: मेष, वृषभ और मकर राशियों के प्रेम संबंधों में बढ़ेगी नजदीकियां, पढ़ें आज का लव राशिफल

धर्म डेस्क। 14 जून 2026 का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से कई राशियों के लिए खास संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों के पुराने मतभेद समाप्त होंगे और रिश्तों में नई शुरुआत के अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ राशियों को अपने व्यवहार और संवाद पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी।

आज कई प्रेमी जोड़े अपने मन की बात साझा कर सकते हैं, जबकि कुछ को रिश्तों में विश्वास बनाए रखने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और आपसी समझ भी प्रेम जीवन को प्रभावित कर सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का लव राशिफल और प्रेम संबंधों से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

मेष – आज लव पार्टनर के साथ चल रहे पुराने मतभेद खत्म होंगे। आज का दिन सुखद होगा। आज कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए आप उपहार आदि दे सकते हैं। पार्टनर की बातों को महत्व देना आज आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ – अपने पार्टनर के साथ आज आपके विचार मिलते हुए नजर आएंगे। पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत कीजिए। आपका पार्टनर आपके प्रति प्रेम का एहसास कराएगा। संबंधों को सुलह करने के लिए कुछ बातों को छोड़कर आज आप एक नई शुरुआत कर सकते हैं।

मिथुन – अपनी प्राइवेसी को सार्वजनिक न होने दें, नहीं तो आपकी लव लाइफ में प्रॉब्लम खड़ी हो सकती है। अपने पार्टनर के साथ फर्जी व्यवहार न करें, नहीं तो आपके और आपके पार्टनर के संबंधों में समस्या खड़ी हो सकती है। संबंध प्रेम से होता है। आपसी प्रेम और विश्वास न टूटने पाए। संबंध को खराब होने से बचाइए।

कर्क – अपने पार्टनर के साथ आज किसी पुरानी बात को लेकर आपका झगड़ा हो सकता है, जिस कारण आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। अच्छा होगा बात को ज्यादा बढ़ने न दें। अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। पुरानी बातों को खत्म करने का प्रयास करें।

सिंह – आज अपने मन की बात आप अपने पार्टनर को बोल सकते हैं। आपका पार्टनर आपकी बातों को महत्व देगा। बहुत दिन से आप दोनों के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आपका संबंध एक नया मोड़ लेगा। अपने पार्टनर को विश्वास से जीतें तथा उनके सामने उन्हें ऐसा महसूस कराएं कि आप उन्हें पसंद करते हैं।

कन्या – आज आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। अपनी बात को सोच-विचार कर कहें। बार-बार आपके व्यवहार के कारण आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। समय के पाबंद रहें तथा अपने पार्टनर को अपनी समस्याओं से अवगत कराएं। मूड ठीक करने के लिए अपने पार्टनर के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला – आज आपके पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आप मानसिक रूप से अशांत महसूस करेंगे। आज आप दोनों के बीच चल रही दूरी खत्म होगी। अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें। उन्हें एहसास कराएं कि आपको उनकी चिंता है।

वृश्चिक – आज आपका अपने लव पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है। आपका पार्टनर आपके कुछ व्यवहार को लेकर आप पर शक कर सकता है, जिस कारण आप दोनों के बीच तनाव बढ़ेगा। इसका कारण कोई दूसरा व्यक्ति होगा, जो आप दोनों के बीच दूरियां पैदा करना चाहता है। अच्छा होगा अपने पार्टनर से बैठकर बात करें। अपने संबंध को बचाने का प्रयास करें।

धनु – आज अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। किसी भी प्रकार से ऐसी कोई बात न करें, जिससे आप दोनों के बीच मतभेद पैदा हों। साथ ही अपने पार्टनर को मनाने के लिए कोई गिफ्ट आदि दे सकते हैं। अपने साथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

मकर – आज अपने पार्टनर की बातों को महत्व दें। साथ ही उनके साथ समय व्यतीत करें, नहीं तो आप दोनों के बीच समस्या खड़ी हो सकती है। आपका पार्टनर आपका साथ चाहता है। अच्छा होगा उनके साथ समय व्यतीत करें। साथ ही मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें।

कुंभ – आज आपका पार्टनर कुछ बातों को लेकर आपसे झगड़ सकता है। इसलिए अच्छा होगा अपने पार्टनर को ऐसा मौका न दें। उनकी बातों को महत्व दें। उनके साथ समय व्यतीत करें। अपनी तरफ से ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे बात बिगड़ जाए। आज अपने पार्टनर से किसी भी बात को लेकर बहस न करें।

मीन – आज आप अपने पार्टनर से अपने मन की बात बोल सकते हैं। अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें तथा अपने मन की बात से उन्हें अवगत कराएं। हालांकि आपकी बात आपका पार्टनर जानता है, फिर भी वह आपसे ही सुनना चाहता है। आज अपने मन की बात कह सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है।

Trending News