Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: आसमान से बरस रही आग, 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, अब 29 जिलों के लिए है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। हिटवेव के दौर में प्रदेश में तापमान 48 डिग्री के पार जा चुका है। लोगों का दोपहर के समय घरों से निकलना लगभग बंद हो गया है। बुधवार को श्रीगंगानगर में 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ये देश का सबसे ज्यादा तापमान है। भीषण गर्मी के बाद राहत की खबर भी आई है।

खबर ये है आज प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। आज से प्रदेश में मौसम पलटी खाने के कारण 29 जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नए और प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज शाम से राज्य के कई हिस्सों में मौसम पलटने वाला है । इसका सबसे ज्यादा प्रभाव कल से 1 जून 2026 के दौरान देखने को मिलेगा ।

भीषण गर्मी का कहर झेल रहे चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जैसे जिलों में कल आंधी के साथ ओलावृष्टि का भी अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया गया है । इस बदलाव के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

प्रदेश के इन जिलों के लिए जारी हुए है अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में तीव्र अंधड़, वज्रपात और बारिश के साथ ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी जयपुर के साथ ही जैसलमेर, फलौदी, जोधपुर, नागौर, पाली, बाड़मेर, बालोतरा, जालौर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं, अजमेर, टोंक, कोटा, दौसा, करौली और धौलपुर में तेज अंधड़ और बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया है। प्रदेश के छह जिलों उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बारां, बूंदी और झालावाड़ में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News