Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Rajasthan weather update: इन जिलों के लिए जारी हुआ है बारिश का येलो अलर्ट, बिजली गिरने की भी है चेतावनी | Parmarth TV

Rajasthan weather update: इन जिलों के लिए जारी हुआ है बारिश का येलो अलर्ट, बिजली गिरने की भी है चेतावनी | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने से लोगों को गर्मी का सामना सामना करना पड़ रहा है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में मौसम शुष्क रहने से पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से अब राहत भरी खबर आई है। खबर ये है कि मौसम विभाग की ओर से आज के लिए प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  

विभाग की ओर से आज भरतपुर, अलवर और चूरू जिला सहित आसपास के क्षेत्र में कुछ जगहों पर तेज मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी विभाग की ओर से जारी की गई है। वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, झुंझुनू, सीकर आदि जिलों समेत आसपास के क्षेत्र के लिए भी  तेज मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 

14 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय ओने से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में इजाफा होगा। इससे पूर्वी राजस्थान में शुक्रवार को और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शनिवार से बारिश की गतिविधियों में ताबड़तोड़ बदलाव होने की संभावना है। 

जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की ओर से राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में 35.2 डिग्री, सीकर में 35.2 डिग्री, कोटा में 27.0 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 24.8 डिग्री, बाड़मेर में 27.0 डिग्री, जैसलमेर में 25.6 डिग्री, जोधपुर में 26.2 डिग्री, बीकानेर में 28.6 डिग्री, चूरू में 26.5 डिग्री, अजमेर में 32.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 33.4 अलवर 33.5 डिग्री, नागौर में 29.1 डिग्री, डूंगरपुर में 28.9 में डिग्री, जालौर में 27.5 डिग्री, सिरोही में 20.3 डिग्री, करौली में 26.1 डिग्री और दौसा में 26.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग की ओर से रिकॉर्ड किया गया है।

PC: rajasthan.ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News