Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV

Rajasthan weather update: इन जिलों में 30 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, कम हो रहा है ठंड का प्रभाव | Parmarth TV

Rajasthan weather update: इन जिलों में 30 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, कम हो रहा है ठंड का प्रभाव | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान से जल्द ही सर्दी के मौसम की विदाई हो जाएगी। इस बात के संकेत मिलने लगे हैं। प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग की ओर से आगामी समय में मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है।

दिन का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी से प्रदेश के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दिखाई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को अधिकतम तापमान बाड़मेर में (31.2 डिग्री सेल्सियस) और सबसे कम न्यूनतम तापमान पाली में (5.6 डिग्री सेल्सियस) रिकॉर्ड कियागया है। वहीं करौली में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, प्रदेश में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा। हालांकि एक कमजोर परिसंचरण तंत्र के कारण कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

प्रदेश के बीस जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री के पार
प्रदेश के कई जिलों में लोगों को अभी से दिन के समय में गर्मी का अहसास होने लगा है। प्रदेश में बीस जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी जयपुर में 27, पिलानी में 26.9, सीकर में 27.4, कोटा में 27.9, चित्तौड़गढ़ में 30.6, डूंगरपुर में 30.1, सिरोही में 23.8, फतेहपुर में 28.8, करौली में 28.2, अजमेर में 28.4, भीलवा़ड़ा में 29.3, अलवर में 26.6, दौसा में 29, झुंझुनूं में 27.8 डिग्री, जैसलमेर में 30.6, जोधपुर में 30.6, फलोदी में 30.2, बीकानेर में 29.8, जालोर में 30 और पाली में 29.6 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC:newstak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News