Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। भारी बारिश के बाद सुस्त पड़े मानसून के कारण राजस्थान में लोगों को एक बार फिर से उमस-गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में भी बढ़ोतरी भी हुई है।
गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। राज्य के पश्चिमी भागों, विशेषकर जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश जिलों में अगले दो दिन मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि आज से कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट भी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।
पांच संभागों में है बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आज से 12 अगस्त के बीच भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में आगामी 3-4 दिन भारी बारिश की संभावना कम ही है। 11 और 12 अगस्त के दौरान भरतपुर और जयपुर संभाग में फिर से मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी जयपुर में 34.9 डिग्री, सीकर में 33.5 डिग्री, कोटा में 33.6 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 34.5 डिग्री, बाड़मेर में 37.4 डिग्री, जैसलमेर में 37.4 डिग्री, जोधपुर में 34.7 डिग्री, अजमेर में 32.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 33.3 अलवर 35.0 डिग्री, बीकानेर में 37.2 डिग्री, नागौर में 33.8 डिग्री, डूंगरपुर में 32.6 में डिग्री, जालौर में 34.8 डिग्री, सिरोही में 30.9 डिग्री, करौली में 33.8 डिग्री, चूरू में 36.1 डिग्री, श्री गंगानगर में 38.2 डिग्री और दौसा में 34.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







