Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Dotasra ने वीडियो शेयर कर सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- पार्षदों को मजबूरी में बस के शीशे तोड़कर… | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: इस दिन से फिर सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, बारिश का जारी हुआ है अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: इस दिन से फिर सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, बारिश का जारी हुआ है अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में आई गिरावट के कारण अभी राजस्थान में लोगों को भीषण गर्मी से हल्की राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है। इसी के प्रभाव से रविवार को अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर, श्रीगंगानगर जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली है।

हनुमानगढ़ में ओले गिरे। मौसम विभाग की ओर से आगामी पांच दिनों के लिए मौसम का अपडेट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, आज और कल राज्यभर में मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है। हालांकि, 18 से 21 मार्च के बीच नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। 19 और 20 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बारिश हो सकती है।

मौसम की ओर से रविवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान चितौडगढ़ में 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अंटा बारां में 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

जयपुर सहित प्रमु जिलों में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान
वहीं राजधानी जयपुर में 35.7 डिग्री, पिलानी में 34.6 डिग्री, सीकर में 33.0 डिग्री, कोटा में 38.0 डिग्री, बाड़मेर में 37.8 डिग्री, जैसलमेर में 35.2 डिग्री, अजमेर में 34.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 35.2 डिग्री, अलवर में 31.4 डिग्री,जोधपुर में 35.7 डिग्री, माउंट आबू में 26.4 डिग्री, फलोदी में 37.0 डिग्री, बीकानेर में 34.6 डिग्री, चूरू में 34.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 32.0 डिग्री, नागौर में 33.5 डिग्री, डूंगरपुर में 35.3 डिग्री, जालौर में 34.5 डिग्री, सिरोही में 32.3 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 34.0 डिग्री, करौली में 33.0 डिग्री, दौसा में 35.5 डिग्री और झुंझुनूं में 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है।

PC:navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News