Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: 4,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, 11,521 रुपए गिरी चांदी की कीमत | Parmarth TV Delhi में एसआईआर प्रोसेस को लेकर प्रदर्शन, आप नेता सौरभ भारद्वाज को लिया हिरासत में, सीजेपी शाम को करेगी ऐसा | Parmarth TV इंसानी नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं AI मॉडल्स, 100 से ज्यादा संस्थानों के सिस्टम में जबरन घुसपैठ का प्रयास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस बार लाखों किसानों को नहीं मिलेगा किस्त का लाभ, जल्द ही पूरे कर लें ये काम | Parmarth TV फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV

Rajasthan weather update: कई लोगों की मौत का कारण बनी बारिश, आज इन जिलों के लिए है अलर्ट, 19 जिलों की स्कूलों में अवकाश | Parmarth TV

Rajasthan weather update:  कई लोगों की मौत का कारण बनी बारिश, आज इन जिलों के लिए है अलर्ट, 19 जिलों की स्कूलों में अवकाश | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों बारिश आफत का कारण बनी हुई है। इसने प्रदेश के कई जिलों में आमजन की परेशानियां बढ़ा दी है। भारी बारिश के कारण प्रदेश के जिलों में हालात बाढ़ से हो गए हैं। प्रदेश वासियों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तेज बारिश का दौर 27 अगस्त तक जारी रहने की संभावना जताई है।

विभाग की ओर से आज सिरोही, राजसमंद, उदयपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के अलर्ट को देखते हुए राजधानी जयपुर सहित 19 जिलों में कहीं एक तो कहीं दो तो कहीं तीन दिन की स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

उदयपुर में चार लोगों की हुई मौत

बारिश के कारण कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। नागौर के बच्चाखाडा में मकान ढहने से 2 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं उदयपुर के डबोक में रविवार को कुंवारी माइंस में भरे पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। झालावाड़ में कालीसिंध नदी की पुलिया पर एक के कार तेज बहाव में बहने से 2 की मौत हो गई, जबकि एक टीचर समेत 2 लापता हैं।

बाड़मेर में 37.0 डिग्री सेल्सियस तापमान हुआ रिकॉर्ड

मौसम विभाग की ओर से सर्वाधिक अधिकतम तापमान रविवार को बाड़मेर में 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में 30.6 डिग्री, सीकर में 29.7 डिग्री, कोटा में 31.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 32.8 डिग्री, जैसलमेर में 36.2 डिग्री, जोधपुर में 30.6 डिग्री, बीकानेर में 28.2 डिग्री, चूरू में 30.0 डिग्री, श्री गंगानगर में 28.2 डिग्री, अजमेर में 28.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 26.4, नागौर में 25.4 डिग्री, डूंगरपुर में 27.2 में डिग्री, जालौर में 33.1 डिग्री, सिरोही में 25.0 डिग्री, करौली में 29.2 डिग्री और दौसा में 30.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रविववार को मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है।

PC:.indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News