Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: शनिवार को पेट्रोल-डीजल के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों को अब दे दी गई ये सलाह | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सरकार ने गांधी जयंती पर कम कर दी हैं कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, 11,521 रुपए गिरी चांदी की कीमत | Parmarth TV Delhi में एसआईआर प्रोसेस को लेकर प्रदर्शन, आप नेता सौरभ भारद्वाज को लिया हिरासत में, सीजेपी शाम को करेगी ऐसा | Parmarth TV इंसानी नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं AI मॉडल्स, 100 से ज्यादा संस्थानों के सिस्टम में जबरन घुसपैठ का प्रयास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस बार लाखों किसानों को नहीं मिलेगा किस्त का लाभ, जल्द ही पूरे कर लें ये काम | Parmarth TV फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV

Rajasthan weather update: कड़ाके की ठंड का सामना करने के लिए हो जाएं तैयार, जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan weather update: कड़ाके की ठंड का सामना करने के लिए हो जाएं तैयार, जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बर्फीली हवाएं लोगों पर कहर ढा रही हैं। इनके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड लोगों को महसूस हो रही है। शेखावाटी इलाके में सर्दी का ज्यादा ही प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, गत रात फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस और नागौर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

राजस्थान में आगामी दिनों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना करना पड़ेगा। आगामी दो सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहले सप्ताह में उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम रहने के कारण रात में ठंड का प्रभाव बढ़ेगा। वहीं दक्षिणी भागों में पूर्वी हवाओं से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी (1-2 डिग्री) होने की संभावना है।

वही दूसरे सप्ताह में अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहने की उम्मीद है। इस दौरान उत्तर और पश्चिमी प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री कम रहने की संभावना है। इससे ठंड बढ़ेगी। दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री नीचे रिकॉर्ड हो सकता है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को राजधानी जयपुर में 12.3 डिग्री, पिलानी में 9.8 डिग्री, सीकर में 7.5 डिग्री, कोटा में 11.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 9.0 डिग्री, बाड़मेर में 13.8 डिग्री, अजमेर में 10.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 9.5 डिग्री, अलवर में 9.5 डिग्री, जैसलमेर में 13.8 डिग्री, जोधपुर में 10.9 डिग्री, बीकानेर में 12.8 डिग्री, चूरू में 9.0 डिग्री, श्री गंगानगर में 11.7 डिग्री, जालौर में 8.0 डिग्री, सिरोही में 7.2 डिग्री, करोली में 9.9 डिग्री और दौसा में 8.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News