Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

Rajasthan weather update: कड़ाके की ठंड के बीच जारी हुआ बारिश का अलर्ट, ऐसा रहेगा 27 नवंबर तक मौसम | Parmarth TV

Rajasthan weather update: कड़ाके की ठंड के बीच जारी हुआ बारिश का अलर्ट, ऐसा रहेगा 27 नवंबर तक मौसम | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के कारण राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो चुका है। राज्य में नवंबर माह में ही रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ने लगी है। प्रदेश में आगामी दिनों में ठंड का प्रभाव बढ़ने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग की ओर से तो आगामी दिनों में बारिश का भी अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को कड़ाके की सर्दी का कहर झेलने के लिए अभी से ही तैयार हो जाता चाहिए।

मौसम विभाग के मुताबिक, 21 से 27 नवंबर के बीच दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सूखा ही रहने की ही संभावना है।

गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा। हालांकि ठंड और कोहरे की गतिविधियों में इजाफा हुआ है। गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7.0 से 15.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ है।

जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को राजधानी जयपुर में 14.4 डिग्री, पिलानी में 9.8 डिग्री, सीकर में 9.4 डिग्री, कोटा में 14.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 12.2 डिग्री, अजमेर में 11.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 12.4 डिग्री, अलवर में 10.8 डिग्री, बाड़मेर में 17.7 डिग्री, बीकानेर में 14.2 डिग्री, चूरू में 9.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 11.5 डिग्री, नागौर में 8.1 डिग्री, जालौर में 11.5 डिग्री, सिरोही में 8.4 डिग्री, करौली में 10.0 डिग्री, जैसलमेर में 14.6 डिग्री, जोधपुर में 12.7 डिग्री, और दौसा में 15.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News