Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Rajasthan weather update: चार जिलों के लिए जारी हुआ है येलो अलर्ट, पड़ेगी कड़ाके की ठंड | Parmarth TV

Rajasthan weather update: चार जिलों के लिए जारी हुआ है येलो अलर्ट, पड़ेगी कड़ाके की ठंड | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक फिर से ठंड का प्रभाव बढ़ गया है। प्रदेश में आसमान बिल्कुल साफ रहा, लेकिन सुबह और रात की ठिठुरन ने सर्दी का प्रभाव बढ़ा दिया है। प्रदेश के लोगों को अभी कड़ाके की ठंड का कहर झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में संकेत दे दिए गए हैं। विभाग की ओर से प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र में तापमान में तेजी से गिरावट की चेतावनी जारी की गई है। इसके कारण सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर में दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया यगा है। 

मौसम विभाग के अनुसार, सीकर, झुंझुनूं और चूरू में फिलहाल न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच बना हुआ है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में यह 7 से 12 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। आज राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेरमें 31.4°C रिकॉर्ड किया गया है। वहीं सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 4.4°C रिकॉर्ड हुआ है।

राजस्थान के पहाड़ी क्षेत्र कुंभलगढ़ और सिरोही में भी लोगों को कड़ाके की ठंड का कहर झेलना पड़ रहा है। यहां पर आज सुबह वाहनों पर बर्फ जमने लगी।  कुंभलगढ़ के जंगली क्षेत्र और अरावली की ऊंची पहाड़ियों में रात के समय तापमान 3-4 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ है।

प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की ओर से राजधानी जयपुर 10.0°C, पिलानी 6.0°C, सीकर 4.4°C, कोटा 10.4°C, चित्तौड़गढ़ 6.8°C, बाड़मेर 13.0°C, जैसलमेर 13.0°C, जोधपुर 10.0°C, अजमेर 7.8°C, भीलवाड़ा 7.2°C, अलवर 8.8°C, बीकानेर 10.5°C, चूरू 6.3°C, श्री गंगानगर 9.4°C, नागौर 4.3°C, जालौर 8.7°C, सिरोही 7.3°C, फतेहपुर 3.7°C, करौली 5.0°C, दौसा 4.3°C और झुंझुनूं 7.5°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC:  livehindustan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News