Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: शनिवार को पेट्रोल-डीजल के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों को अब दे दी गई ये सलाह | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या सरकार ने गांधी जयंती पर कम कर दी हैं कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,000 रुपए सस्ता हुआ सोना, 11,521 रुपए गिरी चांदी की कीमत | Parmarth TV Delhi में एसआईआर प्रोसेस को लेकर प्रदर्शन, आप नेता सौरभ भारद्वाज को लिया हिरासत में, सीजेपी शाम को करेगी ऐसा | Parmarth TV इंसानी नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं AI मॉडल्स, 100 से ज्यादा संस्थानों के सिस्टम में जबरन घुसपैठ का प्रयास | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस बार लाखों किसानों को नहीं मिलेगा किस्त का लाभ, जल्द ही पूरे कर लें ये काम | Parmarth TV फ्लाईदुबई विमान मामले में Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- हमले के पीछे ईरान की भूमिका सामने आती तो… | Parmarth TV LPG Cylinders: गांधी जयंती के दिन इतनी तय कर दी गई हैं एलपीजी सिलेंडर कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV

Rajasthan weather update: चार दिनों के लिए जारी हुआ झमाझम बारिश का अलर्ट, ये जिले रहेंगे प्रभावित | Parmarth TV

Rajasthan weather update: चार दिनों के लिए जारी हुआ झमाझम बारिश का अलर्ट, ये जिले रहेंगे प्रभावित | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आया है। एक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र (वेल मार्क्ड लो प्रेशर) के कारण प्रदेश में मौसम बदला है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी चार दिनों तक प्रदेश के उदयपुर और कोटा संभाग के अलावा 19 अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून की विदाई कई जिलों में बारिश के साथ होगी।

विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना एक डिप्रेशन सिस्टम धीरे-धीरे ओडिशा से होते हुए राजस्थान को पार कर अरब सागर की ओर बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश में बारिश होगी। ये सिस्टम आज से 2 अक्टूबर के बीच सबसे अधिक प्रभावी रहेगा। इसी के प्रभाव से जयपुर सहित अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार, 3 अक्टूबर तक कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर, टोंक, अजमेर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। वहीं बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालोर और पाली में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। गत 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

जयपुर में आज इतना रह सकता है अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज जयपुर में 30 डिग्री, जोधपुर में 32 डिग्री, उदयपुर में 25 डिग्री, कोटा में 29.3 डिग्री, बीकानेर में 30 डिग्री, श्रीगंगानगर में 31.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रह सकता है। वहीं झालों की नगरी उदयपुर में 90%, कोटा में 79% और जयपुर में 74% बारिश हो सकती है।

PC:navbharattimes

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News