Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Railway Rules: 1 अक्टूबर से ट्रेन में सफर करने वालों को टिकट के साथ में रखनी होगी ओरिजनल आईडी, नहीं तो होगी आपको… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें? | Parmarth TV National Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ा दी लोगों की टेंशन, इतने राज्यों में है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV

Rajasthan weather update: जयपुर सहित 6 जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की भी है संभावना  | Parmarth TV

Rajasthan weather update: जयपुर सहित 6 जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने की भी है संभावना  | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भारी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके कारण अभी तक प्रदेश में 193 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सात सितंबर तक भारी बारिश का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद ही बारिश में कमी आ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, अभी 3-4 दिन बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग की ओर आज के लिए जयपुर सहित 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर के साथ ही नागौर, सीकर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में इजाफा होने और जोधपुर संभाग में 5 से 7 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं भारी और अतिभारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

तीस जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के तीस जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने आज दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, चूरु, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, बीकानेर, जोधपुर, फलौदी, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, पाली, राजसमंद, बाड़मेर में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है।

PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News