Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

Rajasthan weather update: ठंड ने प्रदेश में लगा दी है जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक, 13 जिलों के लिए जारी हुआ है रेड अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan weather update: ठंड ने प्रदेश में लगा दी है जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक, 13 जिलों के लिए जारी हुआ है रेड अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने राजस्थान में इन दिनों जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार दूसरे दिन तापमान शून्य के नीचे रिकॉर्ड किया गया है। सीकर जिले के फतेहपुर में लोगों को ज्यादा ठंड का कहर झेलना पड़ रहा है। यहां पर सोमवार को न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं बीकानेर का लूणकरणसर (0.4;C) और चूरू (1.3;C) भी भीषण शीतलहर की चपेट में हैं। प्रदेश के लोगों को अभी कड़ाके की ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। इस प्रकार के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पाली, जालौर, सिरोही, नागौर, सीकर और झुंझुनू शामिल है।

इन जिलों में अगले दो दिनों तक 'सीवियर कोल्ड डे' (भीषण शीत दिवस) की स्थिति बनी रहेगी। वहीं मौसम विभाग ने वहीं, पूर्वी राजस्थान के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। यहां भी 2-3 दिनों तक शीतलहर का यह प्रकोप जारी रह सकता है। सर्दी के कारण आज भी प्रदेश के आठ जिलों में स्कूलों में अवकाश है।

जयपुर में 7.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की ओर से सोमवार को राजधानी जयपुर में 7.6 डिग्री, पिलानी में 1.5 डिग्री, सीकर में 2.0 डिग्री, कोटा में 8.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.4 डिग्री, बाड़मेर में 6.9 डिग्री, जैसलमेर में 2.5 डिग्री, जालौर में 8.3 डिग्री, जोधपुर में 8.8 डिग्री, फलोदी में 5.8 डिग्री, बीकानेर में 5.6 डिग्री, चूरू में 1.3 डिग्री, श्री गंगानगर में 3.6 डिग्री, नागौर में 2.4 डिग्री, जालौर में 8.3, सिरोही में 3.9 डिग्री, सीकर के फतेहपुर -0.4 डिग्री, दौसा में 2.6 डिग्री और झुंझुनूं में 2.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News