Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

IND vs NZ: दूसरे वनडे के लिए भारतीय प्लेइंग में होंगे ये बदलाव! इन्हें मिल सकता है डेब्यू का मौका | Parmarth TV

IND vs NZ: दूसरे वनडे के लिए भारतीय प्लेइंग में होंगे ये बदलाव! इन्हें मिल सकता है डेब्यू का मौका | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कल राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ये मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करा चाहेगी, जिसने पहले वनडे मैच में 4 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी।

दूसरे वनडे मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय है। स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इंजरी के चलते शेष सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया गया। अब दूसरे वनडे मैच भारत की ओर से वह डेब्यू कर सकते हैं। उन्हें दूसरे वनडे मैच के लिए भारत की प्लेइंग-11 में मौका मिलने की संभावना है। हालांकि सुंदर की जगह लेने के लिए नंबर-7 पर ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी दौड़ में है।

इन दोनों में किसी एक को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। वहीं इस मैच में अर्शदीप सिंह को भी खेलने का मौका मिलता है या नहीं ये देखने वाली बात होगी। उन्हें वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में ड्रॉप किया गया था। इस फैसले के बाद प्रशंसकों ने भारतीय टीम प्रबंधन की खूब आलोचना की थी, क्योंकि अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाज की थी।

दूसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), आयुष बडोनी/नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News