Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

त्योहारी मौसम में 22 विशेष उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इजरायली पीएम Netanyahu के संयुक्त राष्ट्र महासभा में विवादित बोल, कहा- अगर यहां कोई और कायर है तो… | Parmarth TV Nitin Nabin ने लोगों को दिलाई ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ, सीएम भजनलाल ने कही ये बात | Parmarth TV Gold-Silver Prices: इस साल के आखिर तक सोना 1.80 लाख और 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है चांदी, ये है आज का भाव | Parmarth TV सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा हो सकता हैं मेरा एनकाउंटर, मांगा गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज बढ़ा दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है ताजा रेट | Parmarth TV LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की दे दी चेतावनी, बढ़ कई है किसानों की चिंता | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की दे दी चेतावनी, बढ़ कई है किसानों की चिंता | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के मौसम में एक बड़ा बदलाव आया है। इसके कारण शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि  का लोगों को सामना करना पड़ा है। इस मौसम ने प्रदेश में आमजन और किसानों की परेशानियों को बढ़ा दिया है।  सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के सभी संभागों बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अब आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

मौसम विभाग  की ओर से आज के लिए उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में तेज आंधी-बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 5 अप्रैल और 6 अप्रैल को मौसम की गतिविधियों में कुछ कमी आने की  उम्मीद है। 7 अप्रैल को एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में फिर से बड़ा बदलाव आएगा। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में फिर से तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

श्रीगंगानगर में ओलावृष्टि ने खेतों को पूरी तरह कर दिया सफेद
श्रीगंगानगर किसानों को शुक्रवार को ओलावृष्टि का कहर झेलना पड़ा है। यहां अर्जुनसर और राजियासर क्षेत्र में दोपहर हुई ओलावृष्टि ने खेतों को पूरी तरह सफेद कर दिया। यहां पर ऐसा नजरा कई सालों बाद लेागों को देखने को मिला है। इससे गेहूं और अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।  मौसम विभाग की ओर से किसानों को खुले आसमान में पककर तैयार फसलों, कृषि मंडियों और धान मंडियों में खुले में रखे अनाज व जिंसों को ढककर रखने की सलाह दी गई है।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News