Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Rajasthan weather update: दो दर्जन जिलों के लिए जारी हुआ है बारिश का येलो अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan weather update: दो दर्जन जिलों के लिए जारी हुआ है बारिश का येलो अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातों के प्रभाव से राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। इसी कारण तापमान में तेजी से गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ गया है। राजधानी जयपुर में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज राजधानी जयपुर के साथ ही नागौर, बाडमेर, जालौर, जोधपुर, पाली, अजमेर, सिरोही, उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, झुंझुनू, सीकर, टोंक, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बारां, कोटा, झालावाड़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन/ तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

3 नवंबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
प्रदेश में लोगों को नवंबर माह की शुरुआत में बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से 3 नवंबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ पुनः सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इसी कारण पश्चिमी और पूर्वी दोनों भागों में मौसम एक बार फिर बदलाव होगा। इससे राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मेघगर्जन, गरज.चमक के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

न्यूनतम तापमान सिरोही में 14.7 डिग्री सेल्सियस हुआ रिकॉर्ड
मौसम विभाग की ओर से बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बारिश के कारण इस बार प्रदेश में जल्द ही सर्दी का प्रभाव बढ़ गया है। लोगों ने अभी से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News