Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV आज से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, करना होगा पहले ये काम | Parmarth TV India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर की चर्चा | Parmarth TV PM Modi ने की भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की प्रशंसा, कहा- अपनी जान की परवाह किए बिना… | Parmarth TV Railway Rules: 1 अक्टूबर से ट्रेन में सफर करने वालों को टिकट के साथ में रखनी होगी ओरिजनल आईडी, नहीं तो होगी आपको… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें? | Parmarth TV National Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ा दी लोगों की टेंशन, इतने राज्यों में है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV

Rajasthan weather update: नौ जिलों में भारी बारिश का है अलर्ट, यहां पर स्कूलों में अवकाश घोषित | Parmarth TV

Rajasthan weather update:  नौ जिलों में भारी बारिश का है अलर्ट, यहां पर स्कूलों में अवकाश घोषित | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान की सीमा पर बने वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम के कारण राजस्थान के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश का कहर लोगों को झेलना पड़ रहा है। अभी लोगों को इससे राहत नहीं मिलेगी। इसी को देखते हुए आज मौसम विभाग ने प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में रेड और चित्तौड़गढ़, राजसमंद, झालावाड़, सिरोही, जालोर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से आज बूंदी, कोटा, बारां, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी कारण प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात भर रुक-रुककर तेज बारिश हुई।

सुबह भी यहां पर रिमझिम बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन भारी, अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। इस दौरान उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हाे सकती है। भारी बार‍िश के अलर्ट को देखते हुए बूंदी, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा और कोटपूतली में कक्षा 1 से 12 तक के स्‍कूल आज अवकाश घोषित किया गया है।

इन जिलों में 30 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस से भी कम रहा तापमान
लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम व‍िभाग की ओर सेशुक्रवार को अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर, कोटा और स‍िरोही का अध‍िकतम तापमान 30 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के ऊपर र‍िकॉर्ड क‍िया गया है। करौली, जयपुर, दौसा और च‍ित्‍तौड़गढ़ में अध‍िकतम पारा 30 ड‍िग्री सेल्‍सियस से कम र‍िकॉर्ड हुआ है।

PC:sj
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News