Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के लिए भारी साबित हो सकते हैं आगामी तीन दिन, जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update:  प्रदेश के लिए भारी साबित हो सकते हैं आगामी तीन दिन, जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। इन दिनों मौसम ने राजस्थान में आमजन और किसानों की परेशानियों का बढ़ा दिया है। बारिश और ओलों के कारण किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। वहीं लोगों को कड़ाके की ठंड का कहर झेलना पड़ रहा है। लोगों को अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के लिए आगामी तीन दिनों के लिए खराब मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। विशेष रूप से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उससे सटे इलाकों में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग सहित आस-पास के कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी हुआ है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

भारत मौसम विभाग की ओर से आगामी सात दिनों में तीन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाडमेर में 29.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नागौर में 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।

जयपुर सहित प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान
वहीं राजधानी जयपुर में 11.6 डिग्री, पिलानी में 6.5 डिग्री, सीकर में 5.7 डिग्री, कोटा में 15.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 12.4 डिग्री, बाड़मेर में 12.9 डिग्री, जैसलमेर में 11.5 डिग्री, जोधपुर में 12.8 डिग्री, अजमेर में 12.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 11.8 डिग्री, अलवर में 7.0 डिग्री, माउंट आबू में 7.7 डिग्री, बीकानेर में 10.3 डिग्री, चूरू में 7,4 डिग्री, श्री गंगानगर में 9.1 डिग्री, नागौर में 5.5 डिग्री, अंटा बारां में 14.9, जालौर में 11.3 डिग्री, सिरोही में 8.6 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 5.8 डिग्री, करौली में 12.8 डिग्री, दौसा में 9.6 डिग्री और झुंझुनूं में 7.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मौसम विभाग की ओर से रिकॉर्ड किया गया है।

PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News