Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के 25 जिलों के लिए जारी हुआ है कोल्डवेव का येलो अलर्ट, 9 जनवरी तक नहीं मिलेगी राहत | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के 25 जिलों के लिए जारी हुआ है कोल्डवेव का येलो अलर्ट, 9 जनवरी तक नहीं मिलेगी राहत | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों लोगों को कड़ाके की ठंड का कहर झेलना पड़ रहा है। प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। रविवार को सीकर जिले के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। वहीं कई जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से आज के लिए 25 जिलों में में कोल्डवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, पाली, नागौर, सीकर, झुंझुनू,अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ आदि शामिल हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार,9 जनवरी तक पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में शीतलहर से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मंगलवार को पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे का येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। वहीं 6 से 8 जनवरी तक शीतलहर का लोगों को सामना करना पड़ेगा। कल पूर्वी राजस्थान में भी शीतलहर और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

इन जिलों में सिंगल डिजिट में रिकॉर्ड हुआ तापमान
मौस्म विभाग की ओर से प्रदेश के 23 जगहों पर तापमान सिंगल डिजिट में रिकॉर्ड हुआ है। राजधानी जयपुर 8.8 डिग्री, अजमेर में 05.8 डिग्री, वनस्थली में 04.0 डिग्री, अलवर में 7.0 डिग्री, कोटा में 9.8 डिग्री, सिरोही में 4.4 डिग्री, बाड़मेर में 9.9 डिग्री, पाली में 5.0 डिग्री, जैसलमेर में 7.8 डिग्री, बीकानेर में 8.6 डिग्री, लूणकरनसर में 2.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

PC: SJ
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News