Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR की चर्चा, क्या ग्राहकों को देना होगा चार्ज? समझें पूरा हिसाब | Parmarth TV

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन इन 3 राशियों पर शनिदेव होंगे मेहरबान, चमकेंगी किस्मत

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन इन 3 राशियों पर शनिदेव होंगे मेहरबान, चमकेंगी किस्मत

धर्म डेस्क। नए साल 2026 में आस्था और उमंग का पर्व मकर संक्रांति बुधवार, 14 जनवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन आत्मा के कारक सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि ‘मकर’ में प्रवेश करेंगे।

इस खगोलीय और धार्मिक घटना का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 विशेष राशियां ऐसी हैं जिन्हें शनिदेव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होने वाला है।

पुण्य काल और महा पुण्य काल का समय

वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी को स्नान-दान के लिए शुभ समय इस प्रकार रहेगा-

पुण्य काल – दोपहर 03:13 बजे से शाम 05:45 बजे तक।

महा पुण्य काल – दोपहर 03:13 बजे से शाम 04:57 बजे तक।

संक्रांति क्षण – दोपहर 03:13 बजे।

इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिषियों के अनुसार, मकर संक्रांति पर बन रहे विशेष संयोग से मेष, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों को शनिदेव और सूर्य देव की दोहरी कृपा मिलेगी।

1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए यह संक्रांति जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। निवेश की गुप्त योजनाएं सफल होंगी और धन लाभ के योग बनेंगे। सलाह दी जाती है कि वाणी में मधुरता रखें और गुस्से पर काबू पाएं। काले तिल का दान करना शुभ रहेगा।

2. तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। विशेष रूप से ससुराल पक्ष से धन लाभ या संपत्ति मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।

विशेष उपाय – गंगाजल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

3. मकर राशि (Capricorn)

चूंकि सूर्य का गोचर इसी राशि में हो रहा है और शनि इस राशि के स्वामी हैं, इसलिए मकर राशि वालों के लिए यह ‘नया सवेरा’ साबित होगा। लंबे समय से रुके हुए अधूरे काम पूरे होंगे और शनिदेव की कृपा से जीवन में मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी।

4. कुंभ राशि (Aquarius)

शनि की दूसरी राशि होने के कारण कुंभ जातकों को भी कष्टों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन किया गया दान अक्षय फल देता है। शनिदेव के ‘वीआईपी’ आशीर्वाद के लिए इन वस्तुओं का दान श्रेष्ठ माना गया है काले तिल और उड़द की दाल, काले कंबल और गर्म कपड़े, चमड़े के जूते या चप्पल, गुड़ और खिचड़ी।

इस दिन गंगा स्नान से अनजाने में किए गए पाप नष्ट होते हैं और सूर्य देव की उपासना से व्यक्ति को आरोग्य (अच्छे स्वास्थ्य) का वरदान प्राप्त होता है।

Trending News