Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। बारिश पर ब्रेक लगने के बाद राजस्थान में सर्दी का प्रभाव तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सीकर में तो तापमान अभी ही 14 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। यहां पर गत 24 घंटों में 13.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान शुष्क बना हुआ है, जबकि रात के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गत 24 घंटों में तीन शहरों को छोड़कर शेष सभी स्थानों पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ है।
जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल सुबह-शाम सर्दी का अहसास हो रहा है। अगले एक सप्ताह और दिपावली के बाद प्रदेश में सुबह-शाम के अलावा दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके बाद से सर्दी का प्रभाव तेजी से बढ़ने लगेगा। दीपों के त्योहार दिवाली तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश की संभावना न के बराबर है।
जयपुर में आज का मौसम मिला-जुला रह सकता है। यहां पर लेागों को दिन में गर्मी का एहसास होगा, वहीं रात को हल्की ठंड महसूस होगी। दिन का पारा 30 डिग्री से ऊपर तक जाने की उम्मीद है।
जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से पिछले 24 घंटों टोंक (वनस्थली) में 16.5, अलवर में 17.4, जयपुर में 18.3, पिलानी में 15.7, कोटा में 18.8, चित्तौड़गढ़ में 16.8, उदयपुर में 17.4, जोधपुर में 17.6, चूरू में 17.5, बारां में 16.5, दौसा में 16.2; सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
PC:navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV






