Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Rajasthan weather update: प्रदेश में 48 डिग्री पहुंचा तापमान, जयपुर में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात, अब जारी हुआ ये अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan weather update: प्रदेश में 48 डिग्री पहुंचा तापमान, जयपुर में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात, अब जारी हुआ ये अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के लोगों का अभी आगामी तीन-चार दिन भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पश्चिमी जिलों के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व दिन और रात दोनों समय लू का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में आगामी दो-तीन दिन अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक रह सकता है। 15-16 जून से कोटा, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश शुरू होने की उम्मीद है।

प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इन जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण राजधानी जयपुर की सडक़ों को ठंडा करने के लिए ठंडे पानी की फॉगिंग की जा रही है। यहां पर दोपहर के समय गर्मी के कारण अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात नजर आ रहे हैं।

राजधानी जयपुर में इतना रिकॉर्ड किया गया है अधिकतम तापमान
बुधवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्री गंगानगर में 48.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में 44.4 डिग्री, सीकर में 42.2 डिग्री, अजमेर में 42.8 डिग्री, अलवर 44.8 डिग्री, कोटा में 45.1 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 45.7 डिग्री, बाड़मेर में 44.2 डिग्री, जैसलमेर में 43.7 डिग्री, जोधपुर में 43.3 डिग्री, बीकानेर में 45.1 डिग्री, चूरू में 45.8 डिग्री और माउंट आबू में 33.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान बुधवार को मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है।

PC:gnttv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News