Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: फिर से बदलेगा मौसम, इन जिलों के लिए जारी हुआ है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: फिर से बदलेगा मौसम, इन जिलों के लिए जारी हुआ है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भीषण गर्मी के बीच राजस्थान में एक बार फिर से मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश और आंधी की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

पूर्वी हिस्सों में बारिश और आंधी की गतिविधियों के कारण तामपान में कमी हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि ये राहत ज्यादा समय तक नहीं मिलेगी। मौसम विभाग की ओर से आगामी 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ने कीसंभावना है। रेगिस्तानी इलाकों में 43 डिग्री तापमान जा सकता है।

मौसम विभाग की ओर से एक कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग और आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने प्रदेश के अलवर, डीग, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर, चूरू और हनुमानगढ़ के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जिलों में मेघगर्जन/वज्रपात और झोकेदार तेज हवाएं की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। वहीं बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर जैसे क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने से गर्मी का प्रभाव तेज बना रहेगा।

आज तापमान में आ सकती है हल्की गिरावट
मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.9 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। कई स्थानों पर तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आई है। आज भी अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News