Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

स्मार्ट निवेश से मजबूत भविष्य, आर्थिक आजादी और अर्ली रिटायरमेंट की राह आसान | Parmarth TV बहुत ही शानदार है Post Office की ये तीन स्कीम्स, पैसा हो जाता है डबल | Parmarth TV नेत्रहीन पर्वतारोही  के लिए टोरंटो यूनिवर्सिटी ने तैयार की खास तकनीक वाली जैकेट | Parmarth TV सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- SIR है एक वैध और संवैधानिक प्रक्रिया | Parmarth TV भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 4,503 रुपए गिर गए हैं चांदी के दाम, दो दिन में हो गई है इतनी सस्ती | Parmarth TV अमेरिका-ईरान के बीच फिर शुरू हो सकती है बड़ी जंग, ईरान अब कर रहा है ऐसा | Parmarth TV Ashok Gehlot का बड़ा बयान, कहा-राहुल गांधी बोलते हैं… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV US-Iran War: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका सेना ने ईरान पर कर दिया हमला, इन्हें बनाया निशाना | Parmarth TV

Rajasthan weather update: बारिश के साथ बिजली और ओले गिरने का है अलर्ट, बढ़ेगा ठंड का प्रभाव | Parmarth TV

Rajasthan weather update:  बारिश के साथ बिजली और ओले गिरने का है अलर्ट, बढ़ेगा ठंड का प्रभाव | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को राजस्थान में कड़ाके की ठंड का कहर झेलना पड़ रहा है। लोगों को अभी ठंड से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में दिन भर आसमान साफ ​​रहा और तेज धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाओं ने धूप में भी कंपकंपी छुड़ाए रखी। सोमवार को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान थाञ वहीं राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से आज 12 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए सवाई माधोपुर और दौसा जिलों और आस-पास के इलाकों में अलग-अलग जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली और ओले गिरने की आशंका है। वहीं विभाग की ओर बूंदी, टोंक, भीलवाड़ा, से जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर और करौली जिलों और आस-पास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का आज नजर आ सकता है सर्वाधिक प्रभाव
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है। इस डिस्टर्बेंस का सबसे ज़्यादा असर आज नजर आ सकता है। जिसके तहत बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार, 31 जनवरी और 1 फरवरी को राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में एक और नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने की संभावना है।

PC:ddnews
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News