Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Vasundhara Raje का बड़ा बयान, कहा- राजनीति में दिल तोड़े भी जाते है और दिल दुखाए भी जाते हैं | Parmarth TV

Vasundhara Raje का बड़ा बयान, कहा- राजनीति में दिल तोड़े भी जाते है और दिल दुखाए भी जाते हैं | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एक बार फिर से राजनीति को लेकर दर्द छलका है। दो बार प्रदेश की सीएम रह चुकी वसुंधरा राजे ने इस संबंध में सोमवार को सोशल मीडिया के माध्मय से बड़ी बात कही है। राजे ने एक्स के माध्यम से बताया कि छोटी खाटू में आचार्य महाश्रमण मर्यादा महोत्सव में हिस्सा लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे ने कहा कि जैन धर्म अहिंसा पर आधारित है। किसी भी जीव, किसी भी प्राणी के जीवन को नुक़सान पहुंचाना हिंसा मानी गई है। लेकिन हथियार से हिंसा करना या किसी को मारना-पीटना ही हिंसा नहीं है। किसी का दिल दुखाना और किसी का दिल तोड़ना भी हिंसा है। लेकिन राजनीति में अक्सर ऐसा होता है। राजनीति में दिल तोड़े भी जाते है और दिल दुखाए भी जाते हैं।

राजस्थान भाजपा की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे ने आगे कहा कि मेरी माताजी, आदरणीय राजमाता विजया राजे सिंधिया जी ने हमें सिखाया है कि जीवन में किसी का मन आहत मत करो। मैं उन्हीं की राह पर चल रही हूँ। किसी के साथ अन्याय करना और किसी का हक छीनना भी अधर्म है।

युगप्रधान आचार्य महाश्रमण जी का आशीर्वाद प्राप्त किया
उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय का अभाव है। यदि लोग समय निकाल कर भगवान का स्मरण कर लें तो जीवन में कठिनाइयां आए ही नहीं। इस अवसर पर युगप्रधान आचार्य महाश्रमण जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मैं महाश्रमण मर्यादा महोत्सव समिति का इस अवसर के लिए आभार प्रकट करती हूँ। आपको बात दें कि वसुंधरा राजे सोमवार को डीडवाना- कुचामन के दौरे पर रही थी।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 

 

Trending News