Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से भीषण गर्मी का कहर टूट पाड़ा है। प्रदेश में एक बार फिर से पारा 46 डिग्री के पार जा चुका है। लोगों के लिए दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। विभाग की ओर से आज के लिए भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने बालोतरा, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और फलोदी जिलों के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, चितौड़गढ़ और बीकानेर में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में दिन में तो गर्मी लोगों को सताएगी ही साथ ही रात में भी गर्म हवाएं रात को भी लोगों की परेशानियों का कारण बनेंगी। विभाग अनुसार, आगामी दो से तीन दिनों में प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में रिकॉर्ड हुआ है। यहां पर तापमान बढ़कर 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 46.3 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का जैसलमेर शहर दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। फलोदी 46 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है।
इन जिलों के लिए जारी हुआ बारिश का यलोअलर्ट
दूसरी ओर प्रदेश के कुछ जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय का प्रभाव देखने को मिलेगा। विभाग की ओर से इसके प्रभाव से आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के झुंझनूं, खैरथल तिजारा, कोटपूतली बहरोड़, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में आंधी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







