Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान से जल्द ही मानसून की विदाई होने वाली है। हालांकि मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में एक झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 सितंबर तक पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी।
हालांकि 17 सितंबर से एक नया वेदर सिस्टम प्रदेश में सक्रिय होने से कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके कारण प्रदेश में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। बारिश को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से 17 सितंबर के लिए झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार , आज और कल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में स्थानीय स्तर पर बादल छाए रहने और हल्की-फुल्की बारिश की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
जयपुर में 26.9 डिग्री न्यूनतम तापमान हुआ रिकॉर्ड
राजधानी जयपुर में 26.9 डिग्री, पिलानी में 24.2 डिग्री, सीकर में 24.6 डिग्री, कोटा में 24.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 23.7 डिग्री, बाड़मेर में 25.7 डिग्री, जैसलमेर में 24.3 डिग्री, जोधपुर में 24.5 डिग्री, बीकानेर में 25.6 डिग्री, चूरू में 25.1 डिग्री और श्री गंगानगर में 26.8 डिग्री, नागौर में 23.6 डिग्री, जालौर में 23.2 डिग्री, अजमेर में 23.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 23.6 डिग्री, करौली में 26.3 डिग्री और दौसा में 26.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मौसम विभाग की ओर से रविवार को रिकॉर्ड किया गया है।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







