Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

Rajasthan weather update: मावठ का जारी हुआ है अलर्ट, इस दिन से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में लोगों को अभी कड़ाके की ठंड से राहत मिली हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए रहने से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इससे सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग की ओर से करीब 1 से 3 डिग्री तक तामपान में इजाफा रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदेश में करौली में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। वहीं अलवर में 6.4, फतेहपुर में 6.5 डिग्री, दौसा में 7.4, नागौर और श्री गंगानगर में 7 डिग्री, माउंट आबू में 7.2 और लूणकरणसर में 6.9 डिग्री न्यूनतम तापमान मौसम विभाग की ओर से रिकॉर्ड किया गया है। इस जिलों में अभी भी लोगों को कड़ाके की ठंड का कहर झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से 22 से 24 जनवरी के बीच प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश यानी मावठ का अलर्ट जारी किया गया है। ये इस साल की पहली मावठ होगी।

प्रदेश में इन दिन से बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्रों में 22 से 23 जनवरी को और जयपुर व भरतपुर संभाग में 23 से 24 जनवरी को बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इस दौरान मेघगर्जन के साथ बिजली चमकने की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है तापमान
राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। यहां पर आगामी दो दिनों में तापमान में खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। राजधानी के न्यूनतम तापमान में करीब 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News