Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Rajiv Gandhi ने आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रगति के नए मार्ग खोले: Sachin Pilot | Parmarth TV

Rajiv Gandhi ने आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रगति के नए मार्ग खोले: Sachin Pilot | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को उनकी जयंती पर नमन किया है। राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि ;भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूँ।

प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में उन्होंने दूरदर्शी सोच और प्रगतिशील विचारों के माध्यम से देश को आधुनिक दृष्टि दी और भारत को 21वीं सदी की सोच से जोड़ा। लोकतंत्र में अपनी गहरी आस्था और सशक्तिकरण की भावना को साकार करते हुए उन्होंने पंचायती राज को मजबूत किया तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण का सक्रिय भागीदार बनाया। आने वाली पीढिय़ों के लिए उन्होंने प्रगति के नए मार्ग खोले और आज के भारत में भी उनके विचारों व कार्यों की अमिट छाप स्पष्ट दिखाई देती है। उनकी सोच और योगदान देश के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे।

राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच, नई दिशा और तकनीकी क्रांति का उपहार दिया: जूली
वहीं राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ने एक्स के माध्यम से कहा कि भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री, दूरदर्शी सोच के धनी, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। राजीव जी ने देश को आधुनिक सोच, नई दिशा और तकनीकी क्रांति का उपहार दिया। उनकी दूरदृष्टि के कारण ही आज भारत दुनिया में आईटी सुपरपावर के रूप में खड़ा है।

मतदान की आयु 18 वर्ष करना हो या गांवों के लिए पंचायती राज व्यवस्था लागू करना स्वर्गीय राजीव गांधी ने लोकतंत्र को मज़बूत करने वाले ऐतिहासिक कदम उठाए। सूचना क्रांति के प्रवर्तक, लोकतंत्र को मजबूती देने वाले और सद्भावना के पुजारी इस महान पुरोधा को उनकी जयंती ;सद्भावना दिवस पर कोटि कोटि नमन।

PC:indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News