Parmarth TV
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भजनलाल सरकार ने एसआई भर्ती में इंटरव्यू प्रणाली समाप्त कर केवल मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया लागू करने की मांग की है।
उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि देश के लगभग 14–15 राज्यों में SI भर्ती प्रक्रिया से इंटरव्यू व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। जब देश के अनेक राज्यों में मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया अपनाई जा रही है, तो राजस्थान में अब तक इस व्यवस्था को समाप्त क्यों नहीं किया गया है? राजस्थान सरकार को भी SI भर्ती में इंटरव्यू प्रणाली समाप्त कर केवल मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया लागू करनी चाहिए।
वहीं सचिन पायलट ने कोटा में राहुल गांधी द्वारा छात्रों से किए संवाद को लेकर कहा कि कोटा में राहुल गांधी की महारैली का आयोजन इसी उद्देश्य के साथ किया गया था कि पेपर लीक, मूल्यांकन में अनियमितताएं और चयन प्रक्रिया में लगातार बदलाव जैसी समस्याओं के कारण छात्रों और युवाओं में निराशा तथा असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है।
पायलट ने कहा कि राहुल जी की सोच यह है कि एक सकारात्मक और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए ठोस प्रयास करने होंगे ताकि भविष्य में किसी भी युवा को अपने भविष्य और सपनों के साथ समझौता न करना पड़े।
नई पीढ़ी चाहती है कि उनका भविष्य सुरक्षित रहे
सचिन पायलट ने कहा कि नई पीढ़ी चाहती है कि उनका भविष्य सुरक्षित रहे और यह तभी संभव है जब भर्ती एवं परीक्षा प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वास के साथ आयोजित की जाएं। कई मध्यमवर्गीय और वंचित परिवार हर वर्ष लाखों रुपए खर्च करके अपने बच्चों के बेहतर भविष्य का सपना पूरा करने का प्रयास करते हैं। वर्षों की मेहनत के बाद भी यदि युवाओं को अवसर प्राप्त नहीं होते है, तो उनके भीतर हताशा और निराशा पैदा होना स्वाभाविक है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







