इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से जारी करेंगे।
इस अवसर पर पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपए की सहायता राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को ई-केवाईसी के अलावा कई काम करवाने होंगे। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रह हैं। योजना की अगली किस्त का लाभ लेने के लिए भू-सत्यापन होना भी बहुत ही जरूरी है। ये काम नहीं होने पर किस्त की राशि अटक सकती है। वहीं खाते का आधार से लिंक होना भी जरूरी है।
ऐसा नहीं होने पर लाभार्थियों की किस्त की राशि अटक जाएगी। अगर आपका इन तीन में एक भी काम अधूरा है तो लाभ से वंचित रह सकते हैं। आपको आज ही ये तीनों काम पूरे कर लेने चाहिए। देश में बड़ी संख्या में किसान योजना का लाभ ले रहे हैं।
PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







