Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

SMS स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा IPL मैच, बम से उड़ाने की धमकी… | Parmarth TV

SMS स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा IPL मैच, बम से उड़ाने की धमकी… | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच शांति समझौता होने के बाद एक बार फिर से आईपीएल 2025 रीस्टार्ट हो चुका है। इसी कड़ी में राजस्थान के जयपुर में स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में रविवार 18 मई को एक मुकाबला खेला जाएगा जो राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होगा। इस मुकाबले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है क्योंकि बीते दिनों लगातार स्टेडियम को बम से उड़ने की धमकी आ चुकी है। हालांकि अब तक यह धमकियां सिर्फ अफवाह साबित हुई है लेकिन इसके बाद भी प्रशासन अलग मोड में है।

एक दिन पहले ही परिसर छावनी में हुआ तब्दील

IPL 2025 के रीस्टार्ट के बाद लगातार मिल रही धमकियों के बीच इस मुकाबले के एक दिन पहले ही प्रशासन ने स्टेडियम को छावनी में तब्दील कर दिया। इस मुकाबले के लिए स्टेडियम प्रबंधन भी पूरी तरह से तैयार है और बंद पड़े हुए सीसीटीवी कैमरा को ठीक कराया गया है। इसके साथ ही स्टेडियम में कई जगहों पर नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिससे दर्शकों की सुरक्षा में किसी तरह का कोई समझौता न हो। बता दें कि मैच के 1 दिन पहले छपे छपे पर पुलिस प्रशासन नजर आया।

दर्शकों के लिए जारी की गई गाइडलाइन

इस मुकाबले के लिए आने वाले दर्शकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। अंतिम 8 दिनों में सात बार स्टेडियम को बम से उड़ने की धमकी दी जा चुकी है। मामले की जांच लगातार की जा रही है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। कुछ मामलों में यह भी देखा गया है कि यह सिर्फ अफवाह भर रही है लेकिन फिर भी एटीएस की टीम भी जांच में लगी हुई है। मुकाबला के पहले शनिवार को पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने स्टेडियम का निरीक्षण किया और सुरक्षा इंतजाम को लेकर बैठक भी की।

PC : abpnews

Parmarth TV

Trending News