Parmarth TV
जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को निशाने पर लिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी कह रहे थे कि कोई मेरे पर उंगली उठा दे, यानी किया क्या है जो कोई उंगली उठाएगा। उंगली तो तभी उठेगी ना जब कोई काम करोगे। उंगली मैं उठा रहा हूँ, बता दीजिए यहाँ जो नीट का पेपर लीक हुआ तो 9 दिनों तक मुकदमा दर्ज क्यों नहीं हुआ, बता दीजिए। मैं उंगली उठा रहा हूँ, उदयपुर में जो आदिवासियों की जमीन दबाई गई, उन पर आपने क्या कार्रवाई की, बता दो, जवाब दे दो।
कांग्रेस नेता जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि आप बताइए कि आपने जो पीकेसी, राम जल सेतु और ERCP का नाम बदल-बदलकर जो काम किया और आपने कहा कि राष्ट्रीय परियोजना बनाएंगे, क्या परियोजना बना पाए? आप बताइए। जवाब दीजिए। आपने 35 लाख करोड़ के MOU का दावा किया था, उनकी हवा निकल गई। धरातल पर क्या हुआ? मैं पूछ रहा हूँ, आप बताइए, जवाब दीजिए।
राजस्थान की जनता जवाब चाहती है
टीकाराम जूली ने एक्स माध्यम से कहा कि जनता जवाब चाहती है। राजस्थान की जनता युवाओं से जो आपने झूठे वादे किए थे, उनका जवाब चाहती है। आप बताइए कि आपने 35 लाख करोड़ के एमओयू की बात कही थी, उनमें से कितने धरातल पर आए? ERCP के लिए मोदी जी ने दो बार घोषणा की थी कि हम इसको राष्ट्रीय परियोजना घोषित करेंगे। आज ढाई साल से ज्यादा गुजर गया, भारत सरकार एक रुपया नहीं दे रही है। यह सिर्फ कहना आसान है, मुख्यमंत्री जी।
PC:firstindianews
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







